पटना : सूबे में जहरीली शराब से हो रहीं मौतों के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को एक बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हत्या के लिए कानून में फांसी की सजा है, लेकिन लोग हत्या करते हैं और उनको सजा होती है, फांसी होती है।

उन्होंने कहा कि ठीक उसी प्रकार शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों को सजा दी जा रही है। श्री सिंह ने यह बात पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा।

ललन सिंह ने कहा कि गोपालगंज और बेतिया में हुई मौतों की जांच की जा रही है। मामले में दोषी लोगों को पकड़ा जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी गोपालगंज में इस तरह की घटना हुई थी, दोषी लोगों को पकड़ा गया था। उसमें सजा हुई थी।























Be First to Comment