Press "Enter" to skip to content

पटना : करारी हार के बाद कांग्रेस में उभरा अंतर्कलह

पटना : बिहार में विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के अंदर का कलह उभर कर सामने आ गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास का भी पुरजोर विरोध किया जा रहा है। चुनाव परिणाम आने के साथ ही लगातार पार्टी के नेताओं के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

बुधवार को भी सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्याल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हार के कारण दोषी नेताओं पर करवाई की मांग की।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *