सीवान : जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा करसौत गांव में अपरा’धियों ने एक वृद्ध को गोली मार कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा करसौत गांव निवासी देव शरण सिंह सिहौता से पीडीएस दुकान से केरोसिन तेल लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

घटना सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

























Be First to Comment