Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर : चकमेहसी में युवक की गोली मार हत्या

समस्तीपुर : जिले में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चकमेहसी थाना क्षेत्र की बरहेता पंचायत के कुढवा गांव के रामदेव दास के पुत्र 24 वर्षीय रौशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण भट्टी चौक के निकट समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत से ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

युवक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम बाइक पर सवार ग्रामीण रौशन को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद रविवार की देर रात पेठियागाछी के निकट झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *