Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : अपराध की साजिश रच रहे दो अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा और देसी पिस्तौल के साथ गोलियां भी जब्त की गयी हैं।

पुलिस के अनुसार, यह करवाई एसपी के निर्देश पर माझागढ़ पुलिस ने भोजपुरवा गांव में की है। गिरफ्तार किये गए अपराधियों में भोजपुरवा गांव का शक्ति सिंह और राहुल सिंह शामिल हंै।

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि एसपी गोपालगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव में खलल डालने के लिए अपराधी जमा होकर किसी बड़े अपराध की साजिश रच रहे हैं।

इसी सूचना पर माझागढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मांझागढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी के दौरान एक देसी कट्टा एक देसी पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस जब्त किया गया। साथ में अपराधकर्मी शक्ति सिंह और राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। वे कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *