Press "Enter" to skip to content

बगहा : अवैध संबंध नहीं बनाने पर महिला की ह’त्या

बगहा : दबाव देने के बाद भी गलत संबंध नहीं बनाने की कीमत एक महिला को जान देकर चुकानी पड़ी। उसकी धार’दार हथि’यार से गला काट कर ह’त्या कर दी गयी।

घटना बगहा के चौतारवा थाने के लक्ष्मीपुर की है। महिला के पति ने बताया कि गुरुवार को करीब दस बजे उसकी पत्नी तारा देवी अपनी दो बेटियों के साथ रतवल छठिया घाट से पश्चिम मठिया सरेह में मवेशियों के लिए चारा काटने गयी थी।

इसी दौरान उसके पड़ोसी चंद्रिका यादव के बेटे साधु मोतीलाल यादव ने उस पर धार’दार हथि’यार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गयी। पति ने बताया कि घटना का कारण अवैध संबंध नहीं बनाना है। पति ने बताया कि साधु मेरी पत्नी के साथ गलत संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए वह उस पर दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर उसने मेरी पत्नी की ह’त्या कर दी।

उसने बताया कि हमले के दौरान मेरी दोनों बेटियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान मेरी बेटियां रूपा कुमारी और पूजा कुमारी भी चोटिल हो गयीं। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता व नदी थानाध्यक्ष प्रभात समीर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने श’व को पोस्ट’मार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

बगहा के एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *