Press "Enter" to skip to content

सिवान : स्वर्ण दुकान में लू’ट, व्यवसायी को मारी गोली

सीवान में अपरा’धी बेखौफ हो चुके हैं। अपरा’धियों को अब पुलिस का खौफ बिल्कुल नही हैं। पुलिस इन्हें रोकने में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। मंगलवार को फिर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार करोड़ों की लू’ट की घटना को अंजाम दे दिया।

घटना सिवान नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली की हैं, जहां अपरा’धियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई गोली मारी है। स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हैं। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली निवासी सुभाष प्रसाद के रूप में हुई हैं।

बताया जा रहा है कि चार बाइक पर आठ की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने करोड़ों की ज्वैलरी लू’ट ली। लू’ट का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार दी। घायल स्वर्ण व्यवसाई की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घायल सुभाष प्रसाद के पुत्र और होटल सफायर इन के मालिक रूपेश कुमार ने बताया कि वे और उनके पिता जी दुकान पर बैठे थे, तभी आठ की संख्या में अपरा’धी आये और दुकान लूटने लगे। रूपेश कुमार ने बताया कि अपरा’धियों ने दुकान लूट ली। उनके गले की सोने की चेन भी लूट ली और भागने के दौरान उनके पिता के पैर में गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, नगर थाना पुलिस और सराय ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं। वही इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *