Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : मां दुर्गा की जगह लेने वाले खुद ही मिट जाएंगे : गिरिराज

बेगूसराय में सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा को ममता बनर्जी की शक्ल में बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मां दुर्गा का स्थान कोई दीदी या दादा थोड़े ले सकता है, जो लोग अपने को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं वो सनातन धर्म को नहीं मिटा पाएंगे, लेकिन वो खुद मिट जाएंगे।

दरअसल बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है। इसी बीच कई प्रतिमाओं की शक्ल को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की जैसी बनायी जा रही है। इसको लेकर विवाद खड़ा है।

अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी इस पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी के मिट जाने की बात कही है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हैं जहां आज विकास भवन में डीडीसी और जीविका बहनों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि जीविका से जुड़ी बहनों की 3 साल के अंदर मासिक आय 10 हजार कैसे की जाए इसको लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गई है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *