गोपालगंज । गंडक में आयी बाढ़ ने 6 प्रखंड के 42 गांवों में भारी तबाही मचाई है। इन गांवों के पशुओं के लिए चारे तक के लाले पड़ गए हैं।
पानी में डूबीं गांव की सड़कें और झोपड़ियां तबाह हो गई हैं। वहीं बाढ़ नियंत्रण के अभियंता सहित जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन की ओर से सारण मुख्य तटबंध पर लगातार गश्ती बढ़ा दी गईहै। जिला प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह पर्याप्त संख्या में नहीं है।
गोपालगंज सदर प्रखंड के मेहदीया गांव के आनंदीलाल शर्मा का कहना है कि गांव से निकलकर नहर के किनारे शरण लिए हुए हैं।
उन्होंने बताया कि वे लोग बाढ़ से परेशान हैं। किसी तरह से सूखा खाना खाकर अपनी जान बचा रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक कोई मदद नहीं कर पाया है।
Be First to Comment