मुजफ्फरपुर। तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा बिक्री केन्द्र खोला गया। इसमें लगभग डेढ़ हजार से अधिक विभिन्न किस्मों के पौधे की बिक्री की गई।

बिक्री केन्द्र पर मात्र दस रुपये में विभिन्न किस्मों वाले फलदार पौधे आमलोगों को उपलब्ध कराये गये। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत बिक्री केन्द्र खोला गया।

वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड नितेश कुमार निराला ने बताया कि केन्द्र पर बिक्री का शुभारंभ 14 जुलाई से शुरू किया गया था। प्रतिदिन 75 से 100 के आसपास लोगों ने पौधे की खरीदारी की।

वन विभाग के द्वारा दस रुपये में आम, सागवान, मोहंगनी, सीशम, अमरूद, आंवला, शरीफा, कटहल आदि फलदार पौधे की बिक्री हुई। इसमें आम एवं मोहंगनी पौधे को लोगों ने ज्यादा खरीदारी की।

















Be First to Comment