मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हाद’से में बीएमपी के एक जवान की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर समेत दो लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए। हाद’सा मोतीपुर थाना के मुख्य द्वार के पास एनएच-27 पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्ता’र और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को अपनी चपे’ट में ले लिया। घट’ना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
भार्गव भूषण की घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई। वहीं, मोतीपुर थाना में पदस्थापित एसआई धर्मेंद्र कुमार और स्थानीय दुकानदार विनोद कुमार पटेल गंभीर रूप से घाय’ल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घा’यलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना में तैनात बीएमपी जवान भार्गव भूषण और एसआई धर्मेंद्र कुमार शनिवार को सब्जी खरीदने के लिए बाजार की ओर जा रहे थे। दोनों मोतीपुर थाना के मुख्य द्वार के पास एनएच-27 पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्ता’र से आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई।

बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों को जोरदार ट’क्कर मा’र दी। इस दौरान पास में मौजूद स्थानीय दुकानदार विनोद कुमार पटेल भी वाहन की चपे:ट में आ गए। टक्क’र इतनी जबरदस्त थी कि बीएमपी जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौ’त हो गई। हाद’से के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिर’फ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घट’नाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
सड़क हा’दसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घट’नास्थल पर जुट गई। एनएच-27 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घट’ना की जानकारी दी और घा’यलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।















Be First to Comment