जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसके तहत कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी, जबकि कुछ महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रूट से भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार यह विशेष व्यवस्था सोमवार सुबह 7 बजे से तिरंगा यात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें और निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें।
तिरंगा यात्रा के दौरान मीठापुर से बुद्ध मार्ग और आर-ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की ओर मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं चिरैयाटाड़ और गोरियाटोली की दिशा में भी मालवाहक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।यात्रा के दौरान व्यावसायिक वाहनों के लिए भी कुछ मार्गों पर प्रवेश बंद रहेगा। एक्जीविशन रोड से उत्तर की ओर गांधी मैदान और गोरियाटोली से गांधी मैदान की तरफ व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।







Be First to Comment