बिहार के जहानाबाद जिले में एक द’र्दनाक हाद’से ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। विशेष कार्य बल (STF) के एक जवान की अपनी ही सरकारी पिस्टल से चली गो’ली लगने से मौ’त हो गई। घट’ना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शो’क की लहर दौड़ गई है, जबकि मृ’तक के गांव और परिवार में मा’तम पसरा हुआ है।
यह घ’टना जिले के घोसी थाना क्षेत्र के चिरी मोड़ के समीप बीते देर शाम घटी। मृ’तक जवान की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार एसटीएफ में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान यह हाद’सा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज कुमार अपनी सरकारी पिस्ट’ल कमर में लगाकर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अचानक पि’स्टल से गो’ली चल गई और गो’ली सीधे उन्हें लग गई। गो’ली लगते ही घट’नास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। उनके साथ मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। जवान की मौ’त की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी घ’टनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कमर में रखी गई सरकारी पिस्ट’ल से अचानक गो’ली कैसे चल गई। घ’टना दुर्घट’नावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।






















Be First to Comment