Press "Enter" to skip to content

बिहार में बढ़ते अ’पराध और भ्र’ष्टाचार के खि’लाफ 17 जून को आरजेडी का महाधरना

बिहार में बढ़ते अप’राध, भ्र’ष्टाचार, महंगाई और गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने राज्यव्यापी महाधरना का ऐलान किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर इस बात की घोषणा की गयी है कि 17 जून को जिला मुख्यालयों में पार्टी महाआंदोलन करेगी। जिसमें आरजेडी के सभी विधायक, सांसद, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बता दें कि 9 जून बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आरजेडी ने धरना प्रदर्शन किया था। अब जिला मुख्यालयों में आरजेडी महाधरना का आयोजन करने जा रही है। पार्टी का आ’रोप है कि राज्य सरकार की शह पर भ्र’ष्टाचार पनप रहा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। बढ़ती आपरा’धिक वा’रदातों, भ्रष्टा’चार, श’राब और सूखा न’शा की बिक्री के विरो’ध में आरजेडी महाधरना करेगी।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने कल 17 जून को बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय महाधरना करने का ऐलान किया है। राजधानी पटना में भी भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता महाधरना में शामिल होंगे और सरकार से सवाल करेंगे। सरकार से पूछेंगे कि ह’त्या क्यों नहीं रुक रही है? ह’त्यारे क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं? पुलिस क्या कर रही है? कानून क्या कर रहा है?

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि दाखिल खारिज करने जाइए तो पैसा मांगता है, एफआईआर करने में पैसा लेता है, बिना पैसा दिये कोई सरकारी काम नहीं होता है। इसी बात को लेकर पहले 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना हुआ था, अब 17 जून को राजद का महाधरना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है। अपरा’धियों का सामाज्य बिहार हो गया है, लॉन एंड ऑडर, भ्र’ष्टाचार, अपरा’ध को लेकर कल महाधरना होगा। जिसमें आरजेडी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *