बीते कुछ समय से देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। 3 मई को मौसम ने करवट ली है। Western Disturbance के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे।


दोपहर या शाम के वक्त 30 से 50Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं IMD ने यहां पर 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।



ऐसा अनुमान है अधिकतम तापमान 37°C के आसपास रह सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति से बचाव रहेगा। पहाड़ी इलाके की बात करों तो उतराखंड में अगले 2 से 3 दिन मौमस काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर 50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

















Be First to Comment