Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर यह करना जरूरी

संचार क्रांति के समय में हर कोई ताज़ा खबर के लिए बेकरार रहता है। ऐसे में लोग मोबाइल को हमेशा साथ रखते हैं। ताज़ा खबर जानने के लिए लोग कभी इस लिंक पर तो कभी उस वेबसाइट पर क्लिक करते रहते हैं। ऐसे में कई बार छोटी सी चूक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

आज के समय में इंटरनेट पर साइबर थ्रेट्स, स्कैम्स, और प्राइवेसी ब्रेक्स जैसे रिस्क भी आते हैं। इसके चलते लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ता है। वहीं, आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी होता है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें।

पासवर्ड बनाने में बरतें सतर्कता
इंटरनेट पर अपने आईडी के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड्स बनाएं। हर प्लेटफार्म पर एक ही पासवर्ड नहीं रखें। अपना पासवर्ड हमेशा उलझा हुआ बनाएं। सामान्यतः लोग पासवर्ड में खुद से संबंधित जानकारी लगा देते हैं। जन्मदिन या मोबाइल नंबर को तो  अपना पासवर्ड बिल्कुल नहीं बनाएं। इससे तो साइबर शातिरों का काम बहुत आसान हो जाता है। पासवर्ड ऐसा बनाएं जो लेटर्स, नंबर्स, और सिंबल्स का कॉम्बिनेशन हों।


सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें
अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल को समय-समय पर अपडेट जरूर करते रहिए। इससे आपका ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर, और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अप टू डेट रहेगा। यह आपको साइबर शातिरों से बचाने में सहायक होगा।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें
साइबर शातिर लोगों को ठगने के लिए हमेशा लुभावने ऑफर देते हैं। वे लोगों को एक लिंक भेज कर क्लिक करने के लिए कहते हैं। इस लिंक को वे इस तरह से तैयार करते हैं जिससे लिंक पर क्लिक करते ही आपकी सारी जानकारी उनके पास चली जाती है। इसलिए ईमेल्स, मैसेजेस, या पॉप-अप्स में संदिग्ध लिंक्स पर कभी क्लिक न करें। हमेशा रिप्लाई करने से पहले सेंडर का ईमेल वेरिफाई करें।

जरूरी जानकारी साझा मत कीजिए
आज के समय में लोग इंटरनेट का आसानी से इस्तेमाल करते हैं। विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जिंदगी की बातें भी शेयर कर देते हैं। यह साइबर शातिरों को सहायता करता है। इंटरनेट पर निजी जानकारी उपलब्ध रहने से ठगी का शिकार होने की आशंका अधिक रहती है। इसलिए अनजान वेबसाइट्स पर सेंसिटिव डेटा एंटर करने से बचें।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *