Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश की ‘प्रगति यात्रा’ स्थगित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नि’धन के बाद लिया गया फैसला

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नि’धन हो गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इनके निध’न के बाद देश भर में 7 दिनों तक  राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इसके बाद अब जो अहम खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ स्थगित कर दिया गया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए मुख्यमंत्री की 27 एवं 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित की जाती है। इससे पहले यह तय था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज (27 दिसंबर) मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। यहां वे नरौली पंचायत के पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे. साथ ही शहर में हो रहे विकास कार्यों का मुआयना करेंगे।  लेकिन, अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन होना बताया गया है।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

वहीं, इससे पहले मनमोहन सिंह के नि’धन के बाद सीएम नीतीश बीती रात ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर किया था और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निध’न दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का नि’धन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 दिन बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को आज शाम अचानक बेहोश होने के बाद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग लाया गया था। उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *