Press "Enter" to skip to content

बिहार विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बीच पटना की सड़कों पर निकलें सीएम नीतीश

बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिहार के उपचुनाव रिजल्ट की बात करें तो बीजेपी 4-0 से आगे चल रही है। इमामगंज और तरारी में तो बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली हैं। वहीं बेलागंज में भी जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत तय मानी जा रही है केवल अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। रामगढ़ में भी बीजेपी बढ़त बनाई हुई है।  बता दें कि, बिहार के चार तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। वहीं आज यानी 23 नवंबर को मतगणना जारी है।

बता दें कि, उपचुनाव के मतगणना के बीच सीएम नीतीश अचानक पटना की सड़कों पर निकल गए हैं। सीएम नीतीश के अचनाक दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएमल नीतीश पटना की सड़कों पर निरीक्षण करने निकले हैं। सीएम नीतीश ने अभियंत्रण भवन का भी निरीक्षण किया। सीएम नीतीश निर्माण कार्य का जायजा लिए। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य़ जारी है। जिसका जायजा लेने सीएम नीतीश पहुंचे हैं।

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय भवन के निर्माण कार्य में 21 माह का समय लगेगा। इस भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की राशि 138.19 करोड़ है। भवन निर्मााण की एकरारित राशि 137 करोड़ है। INSCPL-BRCC(JV) पटना के द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन का कुल क्षेत्रफल 27567 वर्ग मीटर है। 30.9.204 से भवन निर्माण कार्य जारी है। भवन निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य 29.6.26 रखा गया है। यानि 21 माह में भवन का निर्माण हो जाएगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *