Press "Enter" to skip to content

दिल्ली में गिरिराज सिंह के घर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक; अगले 6 महीने का टारगेट सेट

दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह के घर पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें बिहार चुनाव 2025 को लेकर मंथन हुआ। अगले 6 महीने के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की गई। इस बैठक में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में चर्चा हुई।

बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बताया कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए अगले छह महीने तक पार्टी की ओर से क्या-क्या कार्यक्रम चलाए जाएंगे, इसकी रणनीति तय हुई है। बिहार के सभी जिलों में सम्मेलन का आयोजन होना है। इसके अलावा अगले महीने तक सदस्यता अभियान चलाया जाना है। इसके बाद मंडल से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी का गठन होना है। इन्ही सब मसलों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

गिरिराज सिंह के घर पर हुई इस बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के अलावा संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ समेत बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के अन्य सदस्य शामिल रहे। आपको बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी हेडक्वार्टर में भी इस मुद्दे पर भी एक बैठक होनी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *