पटना : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनके मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि पार्टी आगे बढ़ रही है।

मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी अपने मकसद को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और यह तय है कि हम गरीबों, पिछड़ों, दलितों के अधिकार को लेकर ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि हमने कम संसाधन में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज हम उस जगह पहुंच गए हैं, जहां अब समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है, इसलिए अब चार विधायक नहीं 40 विधायक को जीत दिलाने तक पहुंचना है।





















Be First to Comment