Press "Enter" to skip to content

लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर, सीएम नीतीश ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

छठ गीतों के लिए मशहूर लोकगायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है और उन्हें दिल्ली एम्स में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। जिसकी जानकारी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दी है।

 

संजय झा ने लिखा है, कि पद्मभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। मैंने उनके पुत्र से बात कर इलाज की जानकारी ली है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *