Press "Enter" to skip to content

रेलवे कर्मचारियों और किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस; 2 बड़ी योजनाएं मंजूर

पटना : रेलवे कर्मचारियों और किसानों के लिए बड़ी खबर … पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गयी। वही दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों और किसानों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

दिवाली से पहले मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा  बोनस, किसानों के लिए 1 लाख करोड़ की 2 योजनाएं मंजूर

रेलवे कर्मियों को बोनस देने पर सहमति बन गयी है वही किसानों की आय को बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गयी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। कहा कि पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अलावे किसानों से जुड़ी अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति दी गयी है।

वही दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। जिस पर 2028.57 करोड़़ रूपया खर्च होगा। 11 लाख 72 हजार 240 रेलवे कर्मियों के बीच यह राशि बोनस के तौर पर दी जाएगी। वही चेन्नई मेट्रो फेज 2 की मंजूरी भी आज दे दी गयी है जिसमें 63 हजार 246 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *