Press "Enter" to skip to content

“लालू-राबड़ी राज की प्रेत छाया से बाहर निकलने को छटपटा रही आरजेडी”: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

पटना : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रही लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरजेडी 15 साल के लालू-राबड़ी राज की प्रेत छाया से बाहर निकलने के लिए छटपटा रही है। मगर बिहार की जनता जानती है कि लालू के राज में कैसे सीएम हाउस से अपरा’धियों को संरक्षण मिलता था।

नीतीश कुमार ने नया बिहार बनाया! लालू-राबड़ी राज पर जदयू के इस बड़े नेता ने  कसा तंज - Muzaffarpur News

मंत्री मंगल पांडेय ने जारी बयान में कहा कि आरजेडी के शासन काल में भ्र’ष्टाचार और गुं’डागर्दी को बढ़ावा दिया जाता था। इसलिए लोग उनके कुशासन वाले राज को आज तक नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव को अप’राध, भ्र’ष्टाचार और गुं’डागर्दी के लिए याद किया जाता है। उनके राज में सीएम हाउस अपरा’धियों एवं अपह’रणकर्ताओं का पनाहगाह बन गया था। आज कोई वार’दात होती है तो तुरंत कार्रवाई भी होती है।

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेर रहे हैं। तेजस्वी आए दिन क्राइम बुलेटिन जारी कर रे’प, म’र्डर, लू’ट जैसी वा’रदातों का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आ’रोप लगाया है कि राज्य में अप’राध लगातार बढ़ रहे हैं और सीएम चुप बैठे हुए हैं।

तेजस्वी के इन आरो’पों पर पलटवार करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि आंकड़े बता रहे हैं अ’पराध कम हुए हैं। मगर सबसे बड़ी बात है कि बिहार में अब कोई अप’राध होता है तो तीन दिन के अंदर उसका खुलासा कर अप’राधी गि’रफ्तार कर लिए जाते हैं। यही सुशासन की पहचान है। तेजस्वी यादव को यह नहीं दिख रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *