पटना : डॉक्टरों को बार-बार निशाने पर ले रहे सांसद पप्पू यादव ने अपने क्षेत्र की जनता के साथ बड़ा खेला कर दिया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जिले के बीपीएल मरीजों के लिए 50 फीसदी छूट वाला हेल्थ कार्ड जारी किया है. पप्पू यादव ने कहा है कि इस कार्ड को साथ ले जाने वालों को पैथोलॉजी जांच कराने पर 50 परसेंट की छूट मिलेगी।
![]()

पप्पू यादव अपने क्षेत्र के लोगों को जिन जांच घरों में जाने को कह रहे हैं उनमें से ज्यादातर अवैध हैं. पप्पू यादव के सांसद ऑफिस की ओर से जारी किए गए हेल्थ कार्ड में शामिल ज्यादातर डायग्नोस्टिक सेंटर टेक्नीशियन चला रहे हैं. वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है. कई जांच घरों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है. ऐसे झोला छाप जांच घरों में छूट का दावा कर सांसद पप्पू यादव गरीबों की भलाई का दावा कर रहे हैं।

पूर्णिया का सांसद बनने के बाद पप्पू यादव ने दावा किया था कि पूर्णिया में ज्यादातर जांच घरों का रजिस्ट्रेशन नहीं है और ना ही वहां डॉक्टर हैं। पप्पू यादव ने सिविल सर्जन से मिलकर इन जांच घरों को बंद कराने की मांग की थी. अब खुद उन्हीं जांच घरों का हेल्थ कार्ड बनवा कर वहां मरीज भेज रहे हैं।






















Be First to Comment