Press "Enter" to skip to content

पुल गिरने वाले विवाद पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को दी चुनौती, कहा- ‘दोषी हूं तो गिरफ्तार करो’

पटना: बिहार में गिर रहे पुलों को लेकर सियासी बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. जेडीयू की ओर से तेजस्वी यादव पर आरोप मढ़ने के बाद अब राजद नेता ने पलटवार किया है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को चुनौती दी है कि अगर वो दोषी हैं तो उन्हें गिर’फ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है. एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है।

बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला, 18 जून से अब तक 12 घटनाएं आईं  सामने - Incidents of collapsing bridges not stopping in Bihar 12 events  recorded in 15 days -

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है. जदयू कार्यकाल के ही पुल इन दिनों गिर रहे हैं. वहीं जेडीयू की ओर से कहा गया था कि ये विभाग राजद के पास था और इस विभाग को लेने के लिए तेजस्वी जिद पर अड़ जाते थे।

अब इस पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सरकार में हम तो केवल 18 महीने ही रहे हैं. हमारे समय तो विभाग के पास पैसा ही नहीं था. उन्होंने कहा कि 6 से 8 महीने तो सिर्फ पैसा लाने में लग गए. उन्होंने कहा कि हमारे समय के पुल तो केवल सेंशन ही हो पाए थे. अभी तो टेंडर की स्थिति में होंगे. जो भी पुल गिर रहे हैं, वह एनडीए कार्यकाल के ही हैं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पिछले 15 दिनों में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है. यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।

 

 

 

दूसरी ओर इन घटनाओं पर लालू यादव ने एक कार्टून शेयर करके नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. लालू यादव ने कार्टूनिस्ट किशोर मीणा का बनाया हुआ एक कार्टून शेयर किया है. इस ट्वीट में एक व्यक्ति स्कूटर से जा रहा है, लेकिन उसको नदी पार करने के लिए पुल नहीं दिख रहा. स्कूटर सवार ने पास में ही खड़े व्यक्ति से पूछता है कि इस नदी पर तो पुलिया थी! जिस पर उस व्यक्ति ने कहा कि वह तो बह गया. फिर वह व्यंग्य भरे अंदाज में कहता है कि थोड़ा इंतजार कर लो, हो सकता है कोई दूसरा बह कर आ जाए.

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *