Press "Enter" to skip to content

“पढ़े-लिखे युवा मजदूरी कर रहे, 9 वीं फेल नेता बिहार में राज कर रहे” प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर कटाक्ष

पटना: चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘आज समय आ गया है कि बिहार के युवा नौकरी की जगह अब अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ें’. उन्होंने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो बच्चे दिन रात एक कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका पेपर लीक हो गया, उसकी चिंता किसी नेता को नहीं है।

यूपी के लोग आकर कहते हैं बाबा खाली घंटी बजवा देंगे, नौकरी लेने आना पड़ रहा  बिहार'; तेजस्वी ने सीएम योगी को घेरा - Tejashwi Yadav Remarks CM Yogi  adityanath People of

 

बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पढ़े-लिखे लड़के मुंबई और दिल्ली में जाकर मजदूरी कर रहे हैं और 9 वीं फेल नेता बिहार में राज कर रहे हैं. बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि हमें गद्दी में बैठा दो तो हम सबको नौकरी दे देंगे।

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को अब नौकरी नहीं चाहिए, अब राज चाहिए. जब राज होगा तो नौकरी तो अपने आप हमें मिलेगी. बिहार में राज तेजस्वी यादव जैसे लोग करेंगे और नौकरी के लिए भीख हम मांगेंगे? अब ऐसा बिहार में नहीं होगा.

 

 

किशोर ने बीजेपी की मजबूरियों पर बात करते हुए कहा कि देश में लोकसभा चुनाव परिणाम ऐसा आया है कि बीजेपी वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को नहीं हटा सकते. आलम देखिए, बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को हटाने के लिए कमर कस ली है. बीजेपी को दिल्ली बचाना है तो नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा. इसके अलावा अगर नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना है तो बिहार पीछे रह जाएगा।

 

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *