24 से 29 जून तक इंडोनेशिया में चल रही 5वीं ऐशियन सवात् फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप, इंडोनेशिया में भारतीय टीम में सामिल मुजफ्फरपुर की प्रियम कर्ण ने कांश्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही अनुष्का अभिषेक सेमीफाइनल में इरानी बॉक्सर को हरा कर फाइनल में पहुंची।





वहीं स्वीटी कुमारी ने भी सेमीफाइनल में इंडोनेसियन बॉक्सर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया व भारत का मेडल पक्का किया। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर इंटरनेशनल सवात् कॉन्फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट गिलेस ले डूगोउ ने सभी खिलाड़ियो व उनके कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को शाबाशी दी।




इस प्रतियोगिता में ऐशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान, ईरान, जापान, चाइना, उजबेकिस्तान, इंडोनेसियन समेत 16 देश के बॉक्सर भाग लिए है।


















Be First to Comment