Press "Enter" to skip to content

लोकसभा में शपथ ग्रहण करते ही चिराग पासवान ने किया पीएम मोदी को नमस्कार, दर्शा विनम्र भाव

पटना: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सोमवार को संसद का सत्र शुरू होते ही नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित हुए लोकजनशक्ति (रामविलास) के सांसद चर्चा का विषय बन गए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बतौर सांसद लोकसभा में शपथ लेने के बाद बेहद विनम्र भाव दर्शाया।

चिराग पासवान ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट के पास गए और झुककर उन्हें प्रणाम किया। चिराग का विनम्र भाव पूरे सदन में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने शपथ दिलाने वाले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब से हाथ मिलाकर उन्हें भी धन्यवाद कहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *