Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग दौर शुरू, बिहार के दो पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला

लोकसभा चुनाव के बाद अब ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को बिहार सरकार ने 26 सरकारी कर्मचारियों  का तबादला किया है। वही अब बिहार के दो पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है। नवादा और भोजपुर के एसपी को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।

Bihar IPS Transfer: गृह विभाग ने बिहार में 43 IPS अफसरों का किया तबादला, 1991 बैच की प्रीता DG प्रशिक्षण बनींं - Bihar Transfer News Home Department transferred forty four IPS officers

 

2012 बैच के आईपीएस और भोजपुर के एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) पटना बनाया गया है। वही 2014 बैच के आईपीएस कार्तिकेय के शर्मा (एसपी) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, बि.वि.स.पु. के पद पर पटना भेजा गया है।

 

जबकि सहायक पुलिस महारिरीक्षक (निरीक्षण), बिहार, पटना 2017 बैच के आईपीएस प्रमोद कुमार यादव भोजपुर के नये एसपी बनाये गये हैं। वही सहायक पुलिस महानिरीक्षक, बि.वि.स.पु., पटना, अतिरिक्त प्रभार-सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), बिहार पटना 2017 बैच के आईपीएस अम्ब्रीश राहुल नवादा के नये एसपी बनाए गये हैं। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *