Press "Enter" to skip to content

केंद्र में लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी की पहली विदेश यात्रा, मेलोनी संग करेंगे बैठक

पटना: भारत के लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रचने के बाद पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने को तैयार हैं। वह जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली जाएंगे।

PM Modi To Visit Italy: पीएम मोदी तीसरे कार्यकाल में करेंगे इटली की पहली विदेश यात्रा, G-7 में हिस्सा लेने 13 जून को होंगे रवाना | Moneycontrol Hindi

 

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार को होने वाले जी20 सम्मेलन में शामिल होने आज इटली जाएंगे। इस सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और ग्‍लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर होगा।

 

वहीं, शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी। प्रधानमंत्री आउटरीच सत्र में शामिल होंगे। सम्मेलन से अलग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी7 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठके करने की संभावना है।

 

 

उधर, पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर शामिल होगा।इस महीने स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मेलन में लगभग 90 देश शामिल होंगे। यह यात्रा पीएम मोदी को भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *