Press "Enter" to skip to content

एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बिहार को मिली बड़ी सौगात, 38 लाख लोगों को मिलेगा पक्का मकान

पटना: बिहार के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ी सौगात मिली है. इस साल बिहार में 38 लाख लोगों के पक्का मकान मिलेगा।  पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा. उसमें सिर्फ बिहार के 38 लाख लोगों को पक्का मकान मिलेगा. वहीं, भारतमाला फेज टू में पश्चिम चम्पारण को दो-दो सौगात मिला है. रक्सौल से पटना एक्सप्रेसवे का सौगात मिला है. बीजेपी सांसद डॉ संजय जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी।

एनडीए और भारत के बीच महज 50 सीटों का अंतर' - Rediff.com

 

उन्होंने कहा कि अब रक्सौल से पटना की दूरी मात्र डेढ़ घंटे की होगी सिल्लीगुड़ी गोरखपुर एक्सप्रेसवे का भी स्वीकृति मिल गया है जो नौतन होते हुए गोरखपुर जाएगी. वही फुलवाखाड़ में सिक्स लेन पुल का भी सौगात मिला है. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के पहली कैबिनेट में ही चम्पारण को दो दो सौगात मिल गया है।

 

बता दें कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम बने हैं. वह लगातार तीन बार देश के पीएम पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता बने. इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ही लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हैं. खैर, शपथ के बाद मोदी एनडीए सरकार की कैबिनेट का गठन हो गया. इसके बाद 10 जून दिन सोमवार शाम को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया गया।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *