Press "Enter" to skip to content

मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर लालू के एमएलसी तंज, कहा- ‘बिहार के साथ हुआ हैं छलावा’

पटना: मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल को लेकर आरजेडी लगातार हमलावर है और तंज कस रही है। पहले तेजस्वी यादव ने बिहार को मिले मंत्रालयों को झुनझुना बताया था। तो वहीं अब लालू यादव की पार्टी राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने मंत्रालय के बंटवारे को बिहार के साथ छलावा करार दिया है। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने तो पैर पूजा भी की थी। फिर भी बिहार को अहम मंत्रालय नहीं मिले।

मोदी कैबिनेट में शामिल हुए नए चेहरों को कौन से मंत्रालय दिए गए, यहां देखें  लिस्ट - Narendra Modi Cabinet First Time Minister List Lalan Singh Chirag  Paswan NTC - AajTak

 

 

सुनील सिंह ने कहा कि ये बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार को वो विभाग नहीं मिले, जिससे जनता का कल्याण होता। वो नहीं मिले। जबकि सीएम ने तो पैर पुजाई भी की थी। वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के सवाल पर कहा कि ये लोग उस पर बात भी नहीं करेंगे। जब विधानसभा चुनाव आएंगे तो फिर राग अलापने लगेंगे।

 

उन्होने कहा कि बीजेपी ने लोगों को जाति-धर्म, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर के नाम पर बांटा गया है ये लोगों को सोचना चाहिए कि मोदी मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। लालू यादव को 77वें जन्मदिन की बधाई देते हुए सुनील सिंह ने कहा कि लालू एक नाम नहीं बल्कि विचारधारा है। पूरे देश के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *