Press "Enter" to skip to content

लालू यादव को अपना आदर्श बताते हुए मुकेश सहनी ने दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आरजेडी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 77वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

Video Lalu Yadav cut 77 pound cake on his 77th birthday celebrated his  birthday with family and supporters - Video: लालू यादव ने 77वें जन्मदिन पर  काटा 77 पाउंड का केक, परिजनों

 

मुकेश सहनी ने कहा है कि न्याय और एकता के प्रतीक, गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए संघर्षशील, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 77 वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने ईश्वर से लालू प्रसाद के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की।

 

सहनी ने कामना करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि लालू यादव बिहार के विकास में अभी महती भूमिका निभाएं। राजद प्रमुख के सामाजिक न्याय की लड़ाई हम सभी को संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। लालू यादव को अपना आदर्श बताते हुए सहनी ने कहा कि उन्होंने राजनीति जीवन मे भीमराव अंबेडकर के संदेशों को प्राथमिकता बनाई और उनके बताए रास्ते पर चलते रहे।

 

 

वहीं वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू यादव के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देव ज्योति ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद देश के सबसे बड़े लीडर हैं, उनका कोई मुक़ाबला नहीं है। देश का रेल मंत्रालय घाटे में चल रहा है लेकिन उन्होंने रेल को मुनाफा में लाकर खड़ा कर दिया था। उन्होंने लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला अग्रणी योद्धा बताते हुए इनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *