Press "Enter" to skip to content

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, आज से एक्शन मोड में नजर आएंगे मोदी के मंत्री

पटना: शपथ ग्रहण के बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों के बीच सोमवार को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया। नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने पीएमओ जाकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंत्रियों को चार्ज लेकर तुरंत काम में लग जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में मंगलवार से नरेंद्र मोदी के सभी 71 मंत्री एक्शन मोड में आ जाएंगे।

जानिए मोदी सरकार में किसे मिला है कौन सा मंत्रालय

 

शपथ ग्रहण के बाद 10 जून को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक के बाद देर शाम सभी मंत्रियों के बीच उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया था। इसके साथ ही साथ सरकार ने सभी मंत्रियों को बिना देरी किए अपना कार्यभार संभालने का निर्देश दिया था।

Modi Cabinet 2024: पीएम मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए अपने पास रखे  कौन-कौन से मंत्रालय - Modi Cabinet 2024 ministers list PM narendra Modi  kept these department under himself check ...

 

नई सरकार में मंत्री बने सांसदों में से अधिकतर सुबह 9 बजे पूजा अर्चना करने के बाद मंत्रालय जाकर अपना कामकाज संभाल लेंगे। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बिहार के 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। जेडीयू सांसद ललन सिंह, जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर, हम सांसद जीतन राम मांझी, लोजपा(रामविलास) सांसद चिराग पासवान, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह, बीजेपी सांसद नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण निषाद को मंत्री बनाया गया है।

Modi Cabinet 2024: साइकिल से संसद जाने वाले सांसद को मोदी कैबिनेट में मिला  खेल मंत्रालय, इन चुनौतियों का करना है सामना - Dr Mansukh L Mandaviya new  sports minister in pm

 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय मिला है।मुंगेर के जेडीयू सांसद ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन मंत्रालय,जीतनराम मांझी लघु एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्रालय, रामनाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री, सतीश चंद्र दुबे कोयला एवं खनन राज्य मंत्री एवं राजभूषण चौधरी को जल शक्ति राज्य मंत्री बनाए गये हैं।

नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है। नितिन गडकरी को दो राज्य मंत्री मिले हैं। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाए गये हैं। धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे। वही अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय फिर से दिया गया है।  मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिया गया है। पहला ऊर्जा मंत्रालय और दूसरा शहरी विकास मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर को दिया गया है। शिवराज सिंह को कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी। सी.आर.पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय, सबसे युवा सांसद राम मोहन नायडू को उड्डयन मंत्रालय दिया गया है।

वहीं श्रीपद नायक को ऊर्जा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रीपद नायक को ऊर्जा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अन्नपूर्णा देवी को बाल एवं महिला विकास मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। सर्वानंद सोनेवाल को जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। वही रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री बनाए गये हैं।

तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री, हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे, शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री, किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री, सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय,जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय, सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय,शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री, प्रह्लाद जोशी को खाद्य एवं उपभोक्ता, ज्योतिआदित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्रालय, एचडी कुमारस्वामी को स्टील और भारी उद्योग, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय दिया गया।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *