Press "Enter" to skip to content

मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक आज, नए मंत्रियों के लिए भाजपा अध्यक्ष ने किया खास इंतजाम

मोदी 3.0 कैबिनेट की बैठक सोमवार की शाम लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में होने की संभावना है। यह बैठक शाम पांच बजे संभावित है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है। मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विकास को नई गति देने के लिए अनुभवी नेताओं और मंत्रियों पर अपना भरोसा जताया है।

Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, नए मंत्रियों के लिए BJP  अध्यक्ष नड्डा ने किया ये खास इंतजाम - Modi Cabinet first Meeting today at  Lok Kalyan Marg BJP

 

 

जानकारी हो कि मोदी 3.0 की कैबिनेट में आधे से अधिक मंत्री पहले भी केंद्र में मंत्री और तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों को जगह देने की कोशिश की गई है। कुल 47 मंत्री ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। मोदी 3.0 में 72 में से 43 ऐसे मंत्री भी हैं जो तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। वहीं कुल 39 मंत्रियों के पास पहले भी केंद्र में मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है।

 

वही, इस बार के मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में सर्वानंद सोनेवाल, मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमारास्वामी और जीतनराम मांझी जैसे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले अनुभवी चेहरे भी हैं। साथ ही पीएम मोदी ने अपनी नवगठित सरकार के सभी मंत्रियों को रविवार को नसीहत दी कि उन्हें विनम्र रहना चाहिए। क्योंकि आमलोग यही पसंद करते हैं। साथ ही मोदी ने उन्हें ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कभी कोई समझौता न करने की भी सलाह दी है।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *