Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री आवास पर बैठक जारी, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है एनडीए!

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: तमाम तरह की कयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास में एनडीए की बैठक जारी है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू के अलावे गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता मौजूद हैं। संभावना जताई जा रही है कि बैठक खत्म होने के बाद एनडीए आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 13 मार्च को मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक, PM कर  सकते हैं बड़े फैसले - Modi cabinet Last meeting March 13 before  announcement Lok Sabha elections

 

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए संभावनाओं को तलाश रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के आवास पर सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है।

 

सहयोगी दलों के साथ बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा सौंपने के साथ ही प्रधानमंत्री ने लोकसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी। कहा जा रहा था कि 7 जून को होने वाली बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

 

 

जानकारी के मुताबिक, एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को आज ही संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है और एनडीए आज ही राष्ट्रपति को सांसदों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के आवास में एनडीए की बैठक चल रही है और बैठक खत्म होने के बाद ही एनडीए का अगला कदम क्या होगा, इसकी जानकारी सामने आएगी। ऐसे में हर किसी की नजर एनडीए की बैठक पर है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *