Press "Enter" to skip to content

“हार-जीत तो राजनीति का हिस्सा” आखिरी कैबिनेट मीटिंग में नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘नंबरगेम चलता रहता है’

पटना: लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपना इस्तीफा सौंपने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अपने मंत्रियों को कई अहम टिप्स दिया और इस चुनाव के परिणाम को लेकर भी उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत किया है। उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा और अब नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

PM Narendra Modi Cabinet Meeting Update; Amit Shah BJP | Lok Sabha Election  2024 | आखिरी कैबिनेट मीटिंग में मोदी बोले- जीतकर आइए, जल्दी मिलेंगे: 5 साल  की योजनाओं और मोदी 3.0

 

दरअसल, निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुधवार को की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। अब वह 8 जून को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले सकते हैं। इस बीच उन्होंने आखिरी कैबिनेट में अपने सहयोगियों से कहा कि हार और जीत तो राजनीति का हिस्सा है। नंबरगेम चलता रहता है।

 

उधर, इस बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्ता संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अच्छे से काम किया बहुत मेहनत की। मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सब को धन्यवाद कहा मंत्रियों के साथ बैठक के बाद मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक अपने मंत्रियों के साथ कामकाज संभालते रहें।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *