पूर्णिया: बिहार में सीमांचल की सबसे हॉट सीट पूर्णिया लोकसभा सीट पर कद्दावर पप्पू यादव पिछड़ रहे हैं। उनपर जेडीयू के संतोष कुमार ने 5391 वोटों की बढ़त बना ली है। वोटों की गिनती जारी है। इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार पप्पू यादव को 89314 वोट मिले हैं तो जेडीयू के संतोष कुमार को 94705 वोट मिले हैं। आरजेडी की बीमा भारती को मात्र 5357 मत मिले हैं। सुबह 8 बजे मतगणना जारी है।

1.20PM- पूर्णिया में जेडीयू के संतोष कुमार 94705 के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। पप्पू यादव को 89314 तो आरजेडी के बीमा भारी को 5357 मत मिले हैं।


पूर्णिया लोकसभा सीट 1952 के पहले लोकसभा चुनाव से ही अस्तित्व में है। 1977 तक कांग्रेस का एकछत्र राज यहां रहा है। इस सीट को लालू यादव की आरजेडी एक बार भी नहीं जीत सकी है लेकिन उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के सिंबल पर पप्पू यादव इसे जीत चुके हैं। पप्पू इस सीट से दो बार निर्दलीय और एक बार सपा के सांसद बने हैं। पप्पू मधेपुरा सीट से आरजेडी के टिकट पर भी दो बार जीते।



भाजपा के लिए पूर्णिया सीट पहली बार 1998 में जयकृष्ण मंडल ने जीती थी। उनके बाद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने यह सीट बीजेपी के लिए 2004 और 2009 में जीती। 2014 में जेडीयू बिहार में 2 सीट जीती थी जिसमें एक पूर्णिया थी। तब जेडीयू के संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया में जीत दर्ज की और 2019 में वो इस सीट को लगातार दूसरी बार जीत चुके हैं।


बीमा भारती पूर्णिया लोकसभा के अंदर आने वाली रुपौली विधानसभा सीट की लगातार चार बार विधायक हैं जबकि वो कुल पांच बार एमएलए का चुनाव जीती हैं। 2000 में पहली बार निर्दलीय और 2005 में दूसरी बार आरजेडी से जीतीं बीमा भारती पिछला तीन चुनाव जेडीयू के टिकट पर जीतीं। तेजस्वी यादव ने बीमा भारती को जेडीयू से बुलाकर टिकट दिया है और पूर्णिया से लड़ाया है।


















Be First to Comment