Press "Enter" to skip to content

गिरिराज, आरके और नित्यानंद राय में करारी टक्कर; शुरुआती रुझानों में मोदी कैबिनेट के तीनों मंत्री पिछड़े

पटना: इस समय बिहार के अंदर लोकसभा 40 सीटों पर  मतगणना जारी है। ऐसे में अब तक जो जानकारी मिलकर सामने आ रही है उसको मुताबिक बिहार कैबिनेट में मौजूद मोदी कैबिनेट के सभी मंत्री बुरी तरह पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में मोदी कैबिनेट के तीनों मंत्री पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

केंद्र में मंत्री बन सकते हैं प्रफुल्ल पटेल, कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के  बीच आज मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे PM मोदी - PM Modi to chair meeting of  Council of ...

 

दरअसल, इस बार बिहार के लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मोदी कैबिनेट के मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें उजियारपुर सीट पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बेगूसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और आरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री चुनावी मैदान में हैं। इन तीनों कैंडिडेट को शुरुआती रुझानों में करारी टक्कर मिल रही है और अब तक के जो रुझान हैं उसके मुताबिक इन सीटों पर इंडिया गठबंधन के लीडर आगे बढ़ रहे हैं।

 

चुनाव आयोग के तरफ से शुरूआती रुझान के जो आखिरी जारी किए गए हैं उसके मुताबिक बेगूसराय लोकसभा सीट पर अवधेश कुमार राय गिरिराज सिंह से 4706 वोटो से आगे चल रहे हैं। इसी तरह उजियारपुर लोकसभा सीट पर आलोक कुमार मेहता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से 6590 से आगे चल रहे हैं। वहीं आरा लोकसभा सीट पर  केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से माले कैंडिडेट सुदामा प्रसाद 10076 वोट से आगे चल रहे हैं।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *