Press "Enter" to skip to content

“तेजस्वी जी थोड़ा वेट कर लें… एग्जैक्ट पोल में बदलेगा एग्जिट पोल”, मतगणना से पहले सम्राट का ह’मला

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में अपने निर्धारित समय से 1 जून को संपन्न हो गया। चार जून को होने वाले काउंटिंग का भी काउंट डाउन शुरू हो एग्जिट पोल के आंकड़े भी आ गए हैं जिनमें तीसरी बार मोदी सरकार की संभावना जताई गई है। बिहार में भी एनडीए की भारी बढ़त दिखाई गयी है हालांकि राजद को कुछ फायदा और एनडीए का कुछ नुकसान भी बताया जा रहा है। अब इस पर सियासत तेज हो गयी है। इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस और आरजेडी ने एग्जिट पोल के रिजल्ट पर सवाल उठाए हैं तो एनडीए की पार्टियों ने भरोसा जताया है। इस पर बीजेपी के सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

एक ऐसा एग्जिट पोल, जिसमें बन रही 'INDIA' की सरकार, NDA को दीं बस इतनी सीटें - exit poll India alliance getting majority in Deshbandhu exit poll NDA defeat

 

एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी बताई गई है तो इंडिया गठबंधन के नेताओं को 295 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने और केंद्र में सरकार बनाने की उम्मीद है। विपक्ष ने इसे पैसों पर कराया गया मोदी पोल करार दिया है। सम्राट चौधरी ने इसे लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला किया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी द्वारा एग्जिट पोल को मोदी पोल बताने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अब तो एग्जिट पोल जल्दी ही एग्जैक्ट पोल में बदलने वाला है।  इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी  और इंडिया गठबंधन के नेताओं को कुछ घंटे तक इंतजार करना चाहिए। जनता ने जो आशीर्वाद दिया है वह बिहार और देश के विकास के लिए दिया है। विकसित भारत का सपना अगर किसी ने देखा तो वह नरेंद्र मोदी ने देखा। जनता को मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। काउंटिंग के बाद उन्हें भी विश्वास हो जाएगा।

 

 

एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव के तंज का भी सम्राट चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने दावा किया था कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे। यह स्वभावितक है, जो पार्टी 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है वह 295 सीट कैसे जीतेगी। कौन जीतेगा और कौन नहीं जीतेगा, जनता ने वोट दे दिया है और वह ईवीएम के अंदर बंद हो गया है। तेजस्वी जी थोड़ा वेट कर लें। जल्द ही सच्चाई का पता उन्हें भी चल जाएगा।  पिछले बार के लोकसभा चुनाव में एक सीट छूट गया था वह भी एनडीए के पास होगा। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत हो रही है। सम्राट ने कहा कि लालू प्रसाद डायरेक्टर हैं और तेजस्वी यादव एक्टर हैं। एक्टर लोग काम करते रहें है और बदलते भी रहेंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *