Press "Enter" to skip to content

चुनाव प्रचार के बाद मुकेश सहनी ने घर में बनाई मछली, कहा- ‘असली भोज 4 जून को होगा’

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद घर में आराम किया और मछली बनाई। उन्होंने खुद मछली बनाई और खुद खाया साथ ही कार्यकर्ताओं को भी खिलाया।

दरअसल, करीब दो महीने के लंबे चुनाव प्रचार के बाद मुकेश सहनी दिन में आज अपने आवास पर थे। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया।  मुकेश सहनी ने आज दोपहर में अपने आवास पर मछली तला और उसे तैयार किया। इसके बाद उन्होंने खुद खाया और कार्यकर्ताओं को भी परोसा।

इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि अभी तो तड़का लगा रहा हूं. असली भोज तो 4 जून को होगा, जब हमारी सरकार बनेगी। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी द्वारा हेलीकॉप्टर में मछली खाने खूब विवाद हुआ था।

 

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि एक कार्यकर्ता सुबह ही दरभंगा से रेहू और कतला मछली लेकर आवास पहुंच गया था. पार्टी के प्रमुख आज लंबे चुनाव प्रचार के बाद अपने आवास पर थे. उन्होंने खुद मछली बनाई और लोगों को खिलाया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *