Press "Enter" to skip to content

‘पीएम मोदी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, भाजपा की सारी नीतियां झूठी’: मुकेश सहनी

पटना: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा वाले देश की सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे और खोखले वादे का मकसद सिर्फ आपका वोट लेकर देश की सत्ता पर काबिज होना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज जो राजनीति हावी है, वह सिर्फ अलगाव फैलाने, आपसे फायदा उठाने वाली राजनीति है। प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं और किसानों के आंदोलन के दौरान यह बहुत स्पष्ट हो गया था।

PM Modi Bihar Visit: 18 माह बाद एक मंच पर दिखे पीएम मोदी और नीतीश कुमार,  स्टेज से बिहार के सीएम बोले- हम गायब हो गए थे, अब इधर-उधर नहीं जाएंगे, आप

 

सहनी ने कहा कि मोदी और भाजपा की सारी नीतियां सब झूठी हैं। वह जनता के सामने खोखले वादे करते हैं। जितनी हल्की बातें भाजपा वाले करते हैं, वो सब सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाने के लिए है। उन्‍हें बस किसी भी तरह से सत्ता हासिल करनी है।

 

मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो सरकार बैठी है उसका संविधान पर विश्वास नहीं है। आज संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। सहनी ने कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ।

 

 

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि आज दस सालों में विकास के नाम पर पांच किलो ग्राम अनाज देने की बात की जा रही है। सहनी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार की प्राथमिकता युवा को नौकरी, किसानों को सम्मान और गरीबों का अधिकार होगा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *