Press "Enter" to skip to content

बिहार में गर्मी से त्राहिमाम! शेखपुरा और बेगूसराय के स्कूल में कई छात्राएं बेहोश

बिहार: मुंगेर में भीषण गर्मी के कारण आज जिले के कई स्कूलों के बच्चे दस्त के साथ बेहोश हो गए। जिसके कारण स्कूल में अफरा तफरी मच गई। जमालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय फरदा 8, उच्च विद्यालय फरदा 5, और धरहरा प्रखंड के  कन्या विद्यालय अमारी में 4 बच्चे बेहोश हो गए थे।

Bihar news More than two lakh children not getting benefit

 

बेगूसराय जिले में भीषण गर्मी से स्कूल में बच्चे बेहोश गए। मटिहानी प्रखंड के मध्य विद्यालय मटिहानी में पढ़ाई के दौरान करीब 12 बच्चे हुए बेहोश. रेफरल अस्पताल मटिहानी में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

 

दो छात्राओं को निजी अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया नहीं हो सकी।

 

 

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय मनकौल में बुधवार की सुबह भीषण गर्मी से 16 छात्र- छात्राएं बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में छह छात्राओं को बाइक और टोटो से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।

29 मई दिन बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान है और अचानक बच्चे बेहोश होकर गिर रहे हैं। इस गर्मी में भी स्कूल संचालित हो रहा है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *