Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक इतने फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में आज शनिवार को छठे चरण की आठ सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। आज वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान एवं महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के तरफ से सुबह 9 बजे तक के मतदान प्रतिशत का आकड़ा दिया गया है। सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है।

Bihar Lok Sabha Election sixth phase campaign to end today triangular  contest in Siwan direct fight on seven seats - छठे चरण में बिहार की 8 सीटों  पर आज थमेगा चुनाव प्रचार,

 

चुनाव आयोग के तरफ से जो आकड़ा दिया गया है। उसके अनुसार बाल्मीकि नगर में 8.55%, पश्चिमी चंपारण में 9.35% ,पूर्वी चंपारण में 8.95%, और शिवहर में 9.25% वैशाली में 11.95%, गोपालगंज में 9.49 % मतदान हुए हैं। इसके साथ ही  सिवान में 10.54% और महाराजगंज में 9.06% मतदान हुए हैं। इन लोकसभा सीट पर  हर बूथ पर औसतन 1004 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है। एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा 86 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद किया जाएगा।

 

दरअसल, आयोग के आकड़ा के अनुसार  सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है। मोतिहारी, शिवहर, वाल्मीकि नगर से ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। वहीं सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हिना शहाब ने सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा जनता ने साथ दिया है, आगे भी देगी।

 

वहीं, इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। जिसमें बाहुबली की पत्नी लवली आनंद, बाहुबली मुन्ना शुक्ला, लोजपा (रामविलास ) की कैंडिडेट वीणा देवी, बीजेपी के सीनियर लीडर राधामोहन सिंह, संजय जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ  महाराजगंज सीट से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम भी सम्मिलित हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *