Press "Enter" to skip to content

पटना में 1 जून को वोटर्स के लिए खास ऑफर; रेस्तरां, स्पा, जिम ने लगाई छूट की झड़ियां

पटना: एक तरफ जहां पटना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ कंपनियां और उद्यमी भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं। पटना की पाटलिपुत्र और पटना साहिब लोकसभी क्षेत्र के कई होटल, फिटनेस प्वाइंट, मिठाई की दुकानें, बुटीक स्टोर खरीददारी पर कई तरह के ऑफर और छूट दे रहे हैं। इसके लिए सिर्फ ग्राहकों को वोट डालना होगा, और अंगुली पर लगा वोटिंग की स्याही का निशान दिखाना होगा।

Patna district administration start voter awareness campaign for lok sabha election 50 percent discount on cinema tickets | Lok Sabha Elections 2024: वोट देकर सिनेमा घर में जाने पर मिलेगी 50% की

पटना के मोंगिनिस, यो! चाइना टेक अवे एक्सप्रेस, 9 टू 9 स्पा सैलून और पुष्पायन जैसे आउटलेट मतदाताओं छूट देने के लिए तैयार हैं। जबकि मोंगिनिस ने अंगुली पर वोटिंग स्याही के आधार पर 1 जून को केक और बेकरी उत्पादों की खरीद पर 10% छूट की पेशकश की है। जबकि यो! चाइना टेक अवे एक्सप्रेस और 9 टू 9 स्पा और सैलून ने 2 जून से 6 जून 2024 तक किसी भी उत्पाद पर 10% छूट की पेशकश की है वहीं बिरयानी बाई बिहारी ने 1 जून से 5 जून तक अपने आशियाना-दीघा रोड आउटलेट पर 15% छूट की घोषणा की है।

 

इसके अलावा, फिट नेस्ट जिम ने भी अंगुली पर मतदान स्याही दिखाने पर सदस्यता शुल्क में 20% की छूट की पेशकश की है। पाटलिपुत्र और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में 1 जून 2024 को अंतिम चरण में मतदान होना है। पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा मतदान जागरूकता अभियान अब जन-जन का अभियान बन गया है।  इस अभियान में बहुत सारे लोग उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और व्यक्तिगत स्तर पर योगदान दे रहे हैं।

 

 

ये सभी प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि लोग मतदान केंद्रों पर आएं। मतदान के दिन शहर में निजी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। और निकटतम स्थान पर पार्किंग की सुविधा भी बनाई जाएगी। लेकिन मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *