Press "Enter" to skip to content

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार संग पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

अयोध्या: राम मंदिर का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या उमड़ रही है। जहां रामलला का दर्शन कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद कुबेर टोली भी गये। इस दौरान वो पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार समेत पहुंचे अयोध्या, मां सरयू की  उतारी आरती, रामलला के किए दर्शन - Ramnath Kovind Ayodhya

 

बता दें, कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रामनगरी अयोध्या दौरे का आज दूसरा दिन है। रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे थे जहां जैन मंदिर में विश्राम के बाद सरयू आरती में शामिल हुए। जिसके बाद शनिवार की सुबह परिवार के साथ श्रीराम लला का दर्शन कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान रामनाथ कोविंद पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। करीब डेढ़ घंटे तक वे मंदिर परिसर में ही रहे।

Ayodhya Ram Mandir Former President Ramnath Kovind visited Ramlala temple  with family ann | Ayodhya Ram Mandir: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए  रामलला के दर्शन, परिवार के साथ की पूजा ...

 

वहीं इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। परिवार के साथ प्रभु राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को ही कदम रखा। इस दौरान सरयू नदी में आरती उतारी जिसके बाद हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। आज शनिवार की सुबह 6 बजे भगवान राम की आरती में परिवार के साथ शामिल हुए। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन कर चुकी हैं।

बता दें, कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद 5 वर्षीय रामलला की दिव्य प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की थी। जिसके बाद से राम मंदिर को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया था। 4 महीने से यहां देश और दुनियां से भारी संख्या में श्रद्धालु अब तक रामलला के दर्शन के लिए आ चुके। श्रद्धालुओं के अयोध्या आने का सिलसिला जारी है। भारी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तो स्कूलों में गर्मी की छुट्टी भी हो गयी है। ऐसे में लोग बच्चों के साथ अयोध्या जाने का प्लान बनाने में लग गये हैं। अयोध्या जाने वाली ट्रेन में टिकट कटवा रहे हैं। ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *