Press "Enter" to skip to content

पश्चिम चंपारण में एनडीए प्रत्याशी के लिए सीएम नीतीश ने किया चुनाव प्रचार, की वोट देने की अपील

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रूपही में एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने बिहार में किए गए विकास कार्यो के बारे में बताया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि जातीय आधारित गणना का विरोध करने वाले आज पिछड़ों के आरक्षण की बात करते हैं ।

जीविका और महिला आरक्षण का उदाहरण देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की योजनाए देश में नजीर पेश करती है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा अब हर हाल में एनडीए के साथ रहेंगे कहीं नही जायेंगे। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की। और यह याद दिलाया कि 2005 के पहले बिहार में क्या माहौल था? मुख्यमंत्री ने नीतीश राज की तुलना लालू-राबड़ी के जंगलराज से की।

इस दौरान उन्होंने बिहार के जंगलराज की चर्चा की। कहा कि शाम तो दूर दिन में ही लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। अपरा’ध चरम सीमा पर था। आज शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। लड़कियों की शिक्षा दर बढने से प्रजनन दर में कमी आई है। पहले जहां प्रजनन दर 5.9% था अब शिक्षित होने का बाद प्रजनन दर आज यह 2% हो गई है। वही बगहा को जिला बनाने की लोगों की मांग पर कहा कि बगहा को पूर्ण रुप से जिला बनाने से पहले यहां बहुत सारा काम करना है जो योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। समय आने पर बगहा को जिला घोषित किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *