Press "Enter" to skip to content

जदयू को बड़ा झटका, पूर्व विधायक पूनम देवी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूनम देवी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

State News Hindi, राज्य की ताज़ा ख़बरें, Local News in Hindi, राज्य समाचार,  State News Live | ABP News

पूनम देवी की 24 साल बाद घर वापसी हुई है। 24 साल बाद कांग्रेस में आने से पूनम देवी काफी खूश हैं। कांग्रेस की सदस्यता हासिल करते ही पूनम देवी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि उनके राज में महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान हैं। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

पूंजीपतियों का सहारा लेकर पीएम मोदी देश चला रहे हैं। पूनम देवी ने कहा कि श्रीराम का तो 14 वर्ष का वनवास हुआ था लेकिन हम 24 वर्ष का वनवास काटने के बाद एक बार फिर सदाकत आश्रम में आए हैं और कांगेस पार्टी की सदस्यता हासिल किये हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *