Press "Enter" to skip to content

एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने खुद को पूजारी, नरेंद्र मोदी को बताया मंदिर

मोतिहारी: लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेता लगातार एक्शन मोड में है। इसी को लेकर विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन मोतिहारी में किया गया। जिसमें दलित  समाज के लोग और उनके नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्वी चंपारण के एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने मंच से दलित समाज के लोगों को संबोधित किया। खुद को पूजारी और नरेंद्र मोदी को मंदिर बताया। साथ ही लोगों से अपील किया कि मेरी गलती के कारण मोदी रूपी मंदिर को मत तोड़िएगा। बल्कि मोदी जी के हाथों को मजदूत बनाइएगा जिससे वो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन सके।

Radha Mohan Singh said- PM Modi is the God of the poor we are his worshippers in motihari | राधामोहन सिंह बोले-पीएम मोदी गरीबों के भगवान...हम उनके पुजारी: मोतिहारी में कहा-एनडीए को

 

दरअसल मोतिहारी के बीजेपी प्रत्याशी राधामोहन सिंह जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं वहां लोग उनका विरोध करने लगते हैं। लोग सांसद राधामोहन सिंह के काम से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि पांच साल में एक दिन भी जिन्होंने दर्शन नहीं दिया वो अब वोट के लिए मिलने आ रहे हैं। लोग राधामोहन से पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं। जिसके जवाब उन्हें देते नहीं बन रहा है। मोतिहारी में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में उन्होंने लोगों के समक्ष अपनी बातें रखी और नाराजगी दूर करने की कोशिश की।

राधामोहन सिंह ने कहा कि मंदिर में पूजारी का काम मंदिर की साफ सफाई करना पूजा करना और लोगों को प्रसाद देना है. वैसे ही आपने हमे संसद में भेजा है। मोदी जी सामान्य आदमी नहीं है दस साल में एक भी दिन बीमार नहीं पड़े। ये देव पुरुष है ये गरीबों का देवता है। मोदी मंदिर है आपने मुझे मोदी मंदिर का पुजारी नियुक्त किया है। मोदी मंदिर का पुजारी आपके सामने खड़ा है। मेरी गलती के कारण मोदी मंदिर को मत तोड़िएगा यह विनती हम आप सभी से करता हूं।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *