Press "Enter" to skip to content

“भाजपा को हटाएंगे, तभी बेरोजगारी और गरीबी भी हटेगी”: तेजस्वी यादव

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के बीच जुबानी जंग चरम पर है। सभी दल अपने अपने उम्मीदवारों की जीत और विरोधियों की हार के लिए पूरी ताकत झोंक कर चुनाव प्रचार रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक देश से भाजपा को नहीं हटाएंगे, तब तक न तो बेरोजगारी हटेगी और न ही गरीबी। लालू यादव के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन में समृद्ध लोग अमीर होते चले गए। निचले पायदान पर जी रहे लोग गरीब ही रह गए।

चुनाव की घोषणा के एक दिन बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से मांगा 100  दिन का एक्शन प्लान | Zee Business Hindi

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा मुद्दा बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी, पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार होनी चाहिए। वे  कुशेश्वरस्थान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में समस्तीपुर लोक सभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते थे कि भाजपा सत्ता में आएगी तो अच्छे दिन लाएंगे। विदेशों से काला धन वापस लाकर लोगों के खाते में 15 लाख रुपए देंगे। सभी को पक्का मकान देंगे और मंहगाई, बेरोजगारी और गरीबी खत्म कर देंगे। किसानों का आय दोगुना कर देंगे। लेकिन उनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुशेश्वरस्थान में कोई विकास नहीं हुआ है। यहां के लोगों को बाढ़ के दिनों में कादो -पानी से होकर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 17 महीनों में हम लोगों ने पांच लाख शिक्षित बेरोजगार को नौकरी दी। साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया। स्वयं सहायता समूह के मानदेय को दोगुना किया। एमओयू निवेशकों को बुलाकर 50 हजार करोड़ का एग्रीमेंट कराया, जिससे बिहार में निवेश आया। लेकिन इसी बीच चाचा पलट गए। वे बुजुर्ग हैं, कहीं भी रहें, उनके प्रति पूरा सम्मान है।

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  लालू यादव पर बड़ा हमला बोला। सीतामढ़ी की सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कि लालू यादव पहले मुख्यमंत्री बने। आरोप लगा तो हट गए और पत्नी को बनवा दिया। इसको बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं है।   नीतीश कुमार ने लालू यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि वो नौ गो बाल-बच्चा पैदा किया। उन्होंने कहा कि पहले खुद बना फिर बीवी को बना दिया, बेटी को बना दिया, बेटा को बना दिया।  यही सब काम करते रहता है। आप लोगों को उनकी बातों में नहीं आना है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *